भारतीय नाई समाज का बैठक संपन्न

भारतीय नाई समाज का बैठक संपन्न

भारतीय नाई समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए सुंदरगढ़ के राउरकेला शहर में भारतीय नाई समाज के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया था | इस बैठक में नाई समाज के लोग उपस्थित हो कर राउरकेला में शाखा बिस्तार के साथ संगठन को मजबूत करने तथा नाईयों को समाज में सम्मान के साथ जीविका उपार्जन करने पर बिचार बिमर्श किया गया | इस बैठक में उपस्थित लोंगों के बीच से कुछ लोंगों को संगठन को मजबूत करने और संगठन के बिचारों को आगे बढाने के लिए सर्वसम्मति से चुना गया जिन्हें समाज की ओर से कुछ जिम्मेदारियां भी सौपी गई |

इस शुभ अवसर पर भारतीय नाई समाज के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर , ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा , झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, ब्रजराजनगर के कार्यकारिणी अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर,  सुंदरगढ़ जिला उप सचिव मंटू शर्मा , सुंदरगढ़ के चंदन शर्मा , राम कुमार शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे । भारतीय नाई समाज की राउरकेला शाखा के नव निर्वाचित सदस्यों में बिपिन बिहारी शर्मा (अध्यक्ष), प्रेम पसायत(उपाध्यक्ष), ललन ठाकुर (कार्यकारिणी अध्यक्ष) , भोला शर्मा ( सचिव), संजय ठाकुर( उप सचिव), सियाराम शर्मा (कोषाध्यक्ष), कामता ठाकुर (उप कोषाध्यक्ष), रमेश ठाकुर ( प्रवक्ता), अरविंद शर्मा (प्रवक्ता), विकास कुमार मौर्य (मंच संचालन), सनोज शर्मा(मीडिया प्रभारी) और वेनुधर बारीक( वरिष्ठ सलाहकार) चुने गए है |

भारतीय नाई समाज की नीव १९६२ में रखी गई थी और इसका पंजीकरण १९८७ में किया गया था | भारतीय नाई समाज का नामकरण बिहार राज्य के भूतपूर्व मुख्य मंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने किया था | समाज में नाईयों कि शैक्षणिक,आर्थिक,समाजिक व मानसिक विकास के मकसद से इस संगठन को बनाया गया है अब संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता इसकी शाखा विस्तार तथा संगठन को मजबूत करने में आपना योगदान दे रहे है |