ब्राउनसुगर के साथ एक महिला व पुरुष धराए

ब्राउनसुगर के साथ एक महिला व पुरुष धराए

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

आबादी बहुल क्षेत्र तालचेर में ब्राउनसुगर जैसे सफेद जहर अपना पैर पसारने लगी है। झीली साहू एवं पद्नी साहू नामक एक स्त्री और पुरूष एक स्कूटी क्रमांक   ओडी 19 यू 5626 में 141 ग्राम ब्राउनसुगर लेकर जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिसका अनुमानिक कीमत 14 लाख बताया जा रहा है।
यह घटना तालचेर अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना इस प्रकार है - एक स्कूटी के डिक्की में ब्राउनसुगर लेकर जाते समय किसी सूत्र से खबर पाकर स्थानीय आबकारी विभाग निरीक्षक अनीता ओझा के नेतृत्व में एक टीम एफसीआई मुंडा बाजार के पास उक्त स्कूटी को रोककर जाँच करने से उससे ब्राउनसुगर बरामद हुई। इस मामले में एक पुरूष और एक स्त्री को हिरासत में लेकर कोर्ट चालान कर दिया गया है। 
खबर है कि तालचेर के गली, मुहल्ला, नदी तट, तालाब किनारे, स्कूल, मंदिर, आश्रम इत्यादि ब्राउनसुगर का सेवन करने वाले नशेडीयो का अड्डा बना हुआ है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि ब्राउनसुगर को तालचेर में लाने वालो उसे शहर में चारो ओर फैलाने वालो तक पुलिस अबतक कैसे नही पहुँच पाई है।