ब्राउनसुगर का कारोबारी पहुँचा जेल

ब्राउनसुगर का कारोबारी पहुँचा जेल

लखन लोहार (संवाददाता)

बंडामुंडा पुलिस ने बंडामुंडा से बिसरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुए संदेह में एक यात्री ऑटो रिक्शा को रोक कर जाँच की। यह कार्यवाही 25 जून, के दिन लगभग शाम 4 बजे किया गया। जिसके परिणामस्वरूप आटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर उसके पास से पर्याप्त मात्रा में अवैध ब्राउनसुगर जब्त किया गया।यह कार्यवाही बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले कपाटमुंडा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले कपाट मुंडा चौक पर किया गया।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ आटो पंजीकरण संख्या OD14G-4964, यात्री ऑटो रिक्शा को जब्त किया है।  चालक की पहचान 24 वर्षीय इमरान आलम, निवासी महताब रोड, आरडीए बिल्डिंग, थाना प्लांटसाइट, राउरकेला के रूप में हुई।

वाहन और संदिग्ध की तलाशी के दौरान, पुलिस को 75.78 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउनसुगर मिला है।   गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर हेरोइन को खरीद कर बिसरा क्षेत्र में ले जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति, इमरान आलम को 26 जून, को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ जमानत ना मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  राउरकेला पुलिस जिला में मित्रभानु महापात्र ने जबसे पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला है। गैर कानूनी कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। शहर वासियों को ऐसा लगने लगा है कि अब राउरकेला शहर में गैरकानूनी कारोबार करने वालो की खैर नही।