ब्रह्मकुमारी ने छात्रों को दी नशामुक्ति की सीख

ब्रह्मकुमारी ने छात्रों को दी नशामुक्ति की सीख

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न विद्यालयों को नशा मुक्ति का दी गई सीख मोबाइल भी नशे की तरह अब बच्चों को कर रही है खराब।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेवा केंद्र द्वारा तीन शिक्षा संस्थानों (1) डालमिया विद्या मंदिर के 100 विद्यार्थियों, (2) सरबती देवी वूमेंस कॉलेज के 150 विद्यार्थियों को *विजिलेंस डे* के उपलक्ष पर और (3) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 60 विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी बी के राजीव भाई (नशा मुक्त विशेषज्ञ) ने देते हुए बताया कि हमारे देश का भविष्य अर्थात युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों और मोबाइल गेम्स का भयानक वायरस शिकस्त दे रहा है। यदि आज के युवा को इनसे होने वाले नुकसान के बारे में सचेत ना कराया गया तो वह अपने ही हाथों अपने सुंदर भविष्य को तबाह कर लेगा जो हम सबके लिए सबसे बड़ा खतरा है। अपने वक्तव्यों में उन्होंने आगे बताया कि यदि हम अपने सत्य स्वरूप को पहचान लें जोकि अनेक रचनात्मक और अनंत शक्तियों का भंडार है तो हमारा भविष्य सुरक्षित और सुंदर होगा। सभी को स्वप्रेरणा का प्रशिक्षण सिखाकर रोज़ाना उसका अभ्यास करने से अपने जीवन में एक सकारात्मक नशे को अवश्य धारण करने की राय दी ताकि हमारा जीवन खुशियों से भर जाए जिसमें ब्रह्माकुमारीज द्वारा 8 दशकों से भी ज्यादा समय से सिखाया जा रहा राजयोग अति कारगर सिद्ध हुआ है। उसके पश्चात सभी ने राजयोग का अभ्यास किया एवं इन बुराइयों से बचने की शपथ ग्रहण की। सतर्कता विभाग के निरीक्षक उमेश चंद्र बेहरा,सभी को नशीले पदार्थों से सम्बंधित सरकार के कढ़े नियमों की ओर ध्यान खिंचवाते हुए जीवन को सुन्दर बनाने की अपेक्षा जताई। 
 

ब्रह्माकुमारी की तरफ से इन कार्यक्रम को सफल बनाने में राजयोगिनी बहन वीणा, बी. के. बीपलबी और बी. के. कबीर  का अथक सहयोग रहा एवं डालमिया विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री जयदेव कर, सरबती देवी वूमंस कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री बिपिन चौधरी और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री चक्रधर भाई जी के सहयोग से उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न हुए।