बैरिकेट तोड़कर भाग रहा तस्कर गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (संवाददाता)
बैरिकेट तोड़कर तीव्रगति से भाग रहे गाँजा तस्कर का पीछा कर पकडी़ पुलिस। तस्करो के पास से पुलिस ने 93 किलो अवैध गाँजा, एक एस क्रोस कार, कार के दो फर्जी नंबर प्लेट,विवो मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के साईबर सेल और लैलुंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर तिव्र गति से भाग रहे गाँजा तस्कर को पुलिस ने दौडा़ कर कुपाकानी ग्राम के डामर फ्लांट के पास पकडा़।
घटना आज अहले सुबह की है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले लैलुंगा के रास्ते ओड़िशा के झारसुगडा़ अंचल से होकर गाँजा तस्करी किया जा रहा था। इस तस्करी के लिए उपयोग की जानेवाली कार की पहचान छिपाने के लिए तस्करो द्वारा कार का नंबर जगह जगह बदल दिया जाता था।

पुलिस को मिली खुफ़िया जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुए जब पुलिस ने शक की बीनाह पर इस कार को रोकना चाहा तो कार चालक कार की गति बढा दी और पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकलना चाहा,पर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ कार का पीछा कर इस तस्करी को नाकाम कर दिया।
पुलिस ने आरोपी हेमानंद यादव को गिरफ्तार कर, एस क्रोस मारुति कार, ओडी 33 जे 0003, दो झारखंड पासिंग नंबर प्लेट, मोबाइल फोन,93 किलो गाँजा जब्त किया है। जिसकी कीमत ₹15,20,000 बताई जा रही है। आरोपी पर एनडीपीएस का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





