बृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर ले ली जान
राजेश लोहार (स्ट्रींगर)
सारंडा अंतर्गत जराइकेला थाना क्षेत्र के छोटा सागजोड़ी नाला मे एक 50 वर्षीय वृद्ध महिला के शव मिलने के मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर आज बुधवार के दिन न्यायालय में पेस किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 32 वर्षीय आरोपी का नाम जॉनसन कंडुलना है, वे ओडिसा के लाठीकठा प्रखंड अंतर्गत बारीबेरा ग्राम का रहने वाला है। इस मामले को लेकर बुधवार को डीएसपी जयदीप लकड़ा ने जराइकेला थाना परिसर मे प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की बीते 15 जनवरी को थाना क्षेत्र के छोटा सागजोड़ी नाला मे 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। जहां पुलिस ने शुरुवाती दौर में मामला दर्ज कर इसकी जाँच पड़ताल शुरु की तो पता चला की महिला की हत्या हुई है। इसके बाद घटना स्थल पर पुलिस द्वारा बरामद की गई हत्यारोपी का खैनी का डब्बा व गले का रोजरी माला को साक्ष्य बनाकर गहनता से जांच पड़ताल करने पर पुलिस हत्यारोपी जॉनसन कंडुलना तक पहुंची। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी जयदीप लकड़ा द्वारा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी दल का गठन किया। जहां पुलिस ने आरोपी जॉनसन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की बीते 15 जनवरी को मृत महिला जो कि उसकी रिश्तेदार लगती है,बीते 15 जनवरी को मृत महिला जो कि उसकी रिश्तेदार लगती है, उसके साथ पहले शराब पीया। इसके बाद उसका दुष्कर्म करने की नियत से देर शाम को नाला के समीप झाड़ियों में ले जाने लगा। खींच टान के दौरान ही महिला को सर मे छोट लगा। फिर आरोपी ने उसे घसीट कर झाड़ियों मे ले गया, जहां महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसका विरोध करने पर जॉनसन ने महिला की गला दबा कर हत्या कर दी, और शव को नाला के समीप छोड़ कर भाग गया। वहीं पुलिस ने मामले मे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेस किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल मे एसआई भीमाराम बानसिंह, एसआई अरुण कुमार सिंह, एएसआई रघुनाथ बानरा, पुलिसकर्मी द्विवेन्द्र नाथ गोराई आदि शामिल थे।





