बृद्धा पेंशन न मिलने से पंचायत कार्यालय में जड़ा ताला
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले कपाटमुंडा़ पंचायत में आज बृद्धा पेंशन (भत्ता) ना मिलने से पंचायत कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ग्रामीणो ने ताला लगाकर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर धरना दे दिया है।
अपना पैसा लेने आए बृद्ध एवं बृद्धा इस बात से नाराज है कि उन्हें पिछले कई महिनो से सरकार द्वारा दिया जाने वाला बृद्धा पेंशन नही दिया जा रहा है।
वही सरपंच मोतीलाल लाक्रा का कहना है कि सरकार अब लाभुको के पैसे हाथो हाथो न देकर सीधे उनके बैंक खाते में भेज रही है। सरपंच श्री लाक्रा का कहना है कि ग्रामीणो ने उनसे भी इस बात की शिकायत की है कि उनके बैक खाते में पैसे नही आ रहे है जिससे लाभुको को आर्थिक दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
वही मौके पर मौजूद कई लोगो ने यह भी शिकायत की है कि पंचायत की ओर से कराई गई कार्यो के उन्हे पैसे नही मिले है जिससे वे हताश और निराश है।





