बीजद के नये जिला कमिटी का गठन

बीजद के नये जिला कमिटी का गठन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

बीजु जनता दल जीला कमेटी की नई कमेटी का गठन ।राजेंद्र लेंका बने नगर अध्यक्ष तन्मय सिंह बने जीला सचिव ।

 राजगांगपुर: सुंदरगढ़ जिला बीजद की कमेटी का गठन करने के साथ ही इसकी घोषणा कर दी गई है। जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद में आठ लोगों को चुना गया है ।  बसंत टोप्पो , बिक्रम टोप्पो, जन्मंजय महापत्रो , गोपोबंधु मोहंती, जितेंद्र कर , बेनुधर तांडिया, जय नारायण त्रिपाठी, हारून रशीद शामिल किए गए हैं।
जीला महासचिव मंडली में जिले से 16 कार्यकर्ताओ को मौका दिया गया है  मंडली में राजु मोहंती , रोशन बारला, असरफ अहमद , प्रशन्ना बाग, दामोदर मल्लिक, रजनी कुल्लू, रामो कुजूर, सीताकांता पटेल, उपेंद्र भोई, समरेंद्र सिंह देव, बसंत शेखर देव, जटिया मुंडा, स्वराज पटेल , सुरेंद्र भीतिरिया , अरुण दीक्षित , जयंत टोप्पो शामिल है । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए  सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न जगहों से कुल 35 जीला सचिव मंडली का पद दिया गया है राजगांगपुर के तन्मय सिंह, बेनर्डिक्ट तिर्की, माधुरी लुगुन, सरत साहु, अनंता बरला, अजीत बेहेरा, मानस मोहंती, देबंद्र लकड़ा, सशिधर लाकड़ा, देवेंद्र लाकड़ा, दशरथी माझी, ऑगस्टिन मिंज, मनोज बेहेरा, कमल अग्रवाल , चूमु तिग्गा सहित अन्य कार्यकर्ता को सचिव पद शामिल किया गया है । जिले में अन्य कई पदों में पुरे जिले से कई बीजद के कार्यकर्ता को शामिल किया गया है । नए पदाधिकारियों ने अपने चयन के लिए बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक, जिला पर्यवेक्षक प्रीतिरंजन घड़ई , सारदा नायक आदि वरीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। बहुत दिनों से राजगांगपुर बीजद नगर अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ था उस पद को भरते हुए आज शहर के बार एसोसिएशन के सरकारी वकील राजेंद्र लेंका को नगर अध्यक्ष का पद मिला है राजेंद्र बेहरा के बाद राजेंद्र लेंका को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है । आगे विधानसभा चुनाव को देखते हुए रिक्त पड़े अध्यक्ष पद की कुर्सी पर राजेंद्र लेंका को दिया गया नगर अध्यक्ष राजेंद्र लेंका जीला सचिव तन्मय सिंह ने कहा है पार्टी के संगठन को मजबूत करने को हर संभव कोशिश करते हुए एक जुट होकर आगामी चुनाव में अच्छा परिणाम करेंगे ।