बीजद का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया

बीजद का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया

प्रेस विज्ञप्ति : बीजद, विरमित्रापुर

ओडिशा की सत्तारूढ़ राजनैतिक दल बीजू जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस नुआगांव, बिश्रा, कुआंरामुंडा पंचायत समिति और बीरमित्रपुर नगर पालिका में पर्यवेक्षक मनोज सेनापति की देखरेख में आयोजित किया गया है।  इस अवसर पर बारिलेप्टा से भगतटोली होते हुए जगदाटोली तक साइकिल रैली निकाली गई, बीरमित्रपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल और फलों का वितरण और बीरमित्रपुर टाउन हॉल में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया।  इस बैठक में पर्यवेक्षक ने बीजद सरकार और माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की विभिन्न जन-उन्मुख योजनाओं के बारे में आम जनता को जानकारी दी गई और आह्वान किया कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन और अधिक प्रभावी कैसे हो सकता है।

 इसके अलावा सभी बीजू कार्यकर्ताओं और बीजू प्रेमियों ने शपथ ली कि वे एक मन और एक दिल से पार्टी के नेता बनेंगे और "नवीन ओडिशा" के गठन में भाग लेंगे।  इस कार्यक्रम में बिरमित्रापुर विधानसभा के वर्तमान और पूर्व सरपंच, प्रखंड़ अध्यक्ष, अन्य जन प्रतिनिधियों समेत बीजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।