बीएसएनएल सेवा ठप होने से डाकघर सेवा प्रभावित

बीएसएनएल सेवा ठप होने से डाकघर सेवा प्रभावित

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

बीएसएनएल सेवा बाधित होने से देवलबेड़ा डाकघर सेवा ठप
 बीएसएनएल सेवा बाधित होने के कारण तालचेर स्थित डाकघर केंद्र डेढ़ महीने से अधिक समय से बंद है। दूर-दराज के गांवों से ग्राहक उक्त डाकघर में आते हैं, और अपना सावधि जमा, आरडी, रजिस्ट्री , आरपीएल, पीएलआई जमा, स्पीडपोस्ट, टीडी सभी प्रकार की सावधि जमा आदि करते हैं।  लेकिन इस डाकघर में बीएसएन सेवा ठप होने के कारण ग्राहकों को सेवा से बंचित होना पड़ रहा हैं। घटना के अनुसार शर्मा चौक के पास दीवार बनाने के उद्देश्य से जेसीबी की मदद से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी तो उस मिट्टी में दबे बीएसएनएल के तार टूट गए। 
फलस्वरूप उक्त केबल से जुड़े अन्य संस्थानों के साथ-साथ देवलबेड़ा डाकघर की सेवाएं भी बीएसएनएल सेवाओं से बंचित हो गया है।  
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों से बार-बार संपर्क किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।