बिसरा नाला में फूला हुआ पाया गया अज्ञात व्यक्ति का शव
बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले बिसरा नाला से (आईटीआई के पीछे) एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव पानी में फूल गया था । बिसरा थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव परिक्षण के लिए भेज दिया है और शव की पहचान करने के लिए कोशिश तेज कर दी है। बिसरा नाला में तैरता हुआ शव मिलने से अंचल में सनसनी सी फैल गई है और इसे लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। जैसे कि मृतक डूब कर मरा है या किसी ने हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है, घटना यहीं घटित हुई है या शव कहीं और से बहकर यहाँ तक पहुँचा है, इत्यादि इत्यादि।।





