बिना पूर्व अर्धसैनिकों की भागीदारी के उनका कल्याण कैसे संभव है
नई दिल्ली/ गुरूग्राम_ हरियाणा अकेला प्रदेश जहां 2016 में सैनिकों के साथ अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया।
एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि एपरेल हाउस सेक्टर 44 गुरुग्राम में माननीय अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री हरियाणा राव नरवीर सिंह ने रिटायर्ड जवानों, शहीदों के आश्रितों के लिए वेबसाइट का उद्घाटन किया। साथ ही हरियाणा के विभिन्न जिलों से आई पैरामिलिट्री वीर नारियों को शॉल श्री फल भेंट कर मान सम्मान किया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से पैरा मिलिट्री परिवार अपना रजिस्ट्रेशन करा कर सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस ख़ास अवसर पर दक्षिण हरियाणा के जिलों से सैकड़ों पूर्व अर्ध सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया। जिला सोनीपत अध्यक्ष कलीराम के नेतृत्व में बीस रिटायर्ड जवान शिरकत किए।
इस अवसर पर अलायंस महासचिव रणबीर सिंह के द्वारा माननीय अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री को जय हिन्द का पटका पहना कर सम्मानित किया गया। एलायंस के अध्यक्ष पूर्व एडीजी सीआरपीएफ एच आर सिंह ने कहा कि जब तक जिला स्तर पर गठित बोर्डों में 50% पूर्व अर्धसैनिकों की भर्ती नहीं होती कल्याण बेमानी है। दुख की बात है कि अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड को स्थापित हुए 10 साल हो गए और उपरोक्त कल्याण बोर्डों में अर्ध सैनिकों का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। साथ ही रिटायर्ड सीएपीएफ जवानों की भागीदारी नगण्य है,जबकि पूर्व एडीजी सीआरपीएफ के नेतृत्व में पूर्व अर्धसैनिक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव व राव अभय सिंह से मुलाकात कई बार गुहार लगाई गई। यहां तक कि पिछले साल हरियाणा भवन में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मुलाकात कर भागीदारी के लिए अनुरोध किया गया। लेकिन अभी तक रिजल्ट जीरो ही रहा। रणबीर सिंह के कहे अनुसार यह उपलब्धि उस शांतिपूर्ण संघर्ष का परिणाम है जो पिछले 11 सालों से अनवरत जारी है। उम्मीद कि आने वाले महीनों में नई खुश खबरियां भी मिलें।





