बिक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर कर दी पिटाई

बिक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर कर दी पिटाई

आज सुबह एक मानसिक बिक्षिप्त महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी। और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि उक्त महिला ठीक से कुछ बोल भी नही पा रही थी और मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

यह घटना सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बिसरा पंचायत क्षेत्र की है। जहाँ चेकगेट के पास एक विक्षिप्त महिला एक बच्चे को देखकर उसे गोद में ले ली,उक्त महिला को ऐसा करता देख लोगो ने उसे बच्चा चोर समझकर शोर मचाने लगे और देखते देखते वहाँ अच्छी खासी भीड़ जुट गई। भीड़ में से कई लोगों ने उस बिक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर पिटना शूरू कर दिया। और फिर उसे बिसरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
यह घटना शोसल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गई। 

इस घटना पर प्रकाश डालते हुए बिसरा पुलिस ने उक्त महिला से की गई पूछताछ और उसके बिषय में लोगों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर मीडिया को जानकारी दी कि महिला जमशेदपुर की रहने वाली है ओर वास्तव में मानसिक रूप से विक्षिप्त है। और उसे उसके घर जमशेदपुर वापस भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। 
इस  महिला के बिषय में कई लोगों का कहना है कि वह घरों में जाकर भोजन मांग कर खाया करती थी  बच्चों को देखकर गोद में लेकर खेलाती थी और फिर गोद से उतार कर वही छोड़कर आगे बढ़ जाती थी। लोगों का कहना है कि इस महिला को कई स्थानो में भोजन मांग कर खाते देखा गया है। 

यहाँ प्रश्न उठाना गलत ना होगा कि यदि वह महिला सचमुच में मानसिक बिक्षिप्त है तो उसके साथ जिन लेगो ने मारपीट किया उसपर बच्चा चोर होने का आरोप लगाया, क्या मानवता की दृष्टि से इसे उचित ठहराया जा सकता है?