बस दुर्घटना में दो कि मौत दर्जनो घायल-सभी यात्री उर्स मेले से लौट रहे थे

बस दुर्घटना में दो कि मौत दर्जनो घायल-सभी यात्री उर्स मेले से लौट रहे थे

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित लाल बाबा के मजार से लोगो को लेकर आ रही अनिल बस संतुलन खोकर पलट गई, इस  दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई व अन्य यात्रीयो को भी गंभीर चोटें आई है। प्राप्त सुचना के अनुसार इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलो को राउरकेला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था जहाँ कुछ यात्रीयो की नाजुक स्थिति को देखते हुए आई.जी.एच. रेफर कर दिया गया। वही दर्जन भर से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई है।जिन्हें चिकित्सा हेतु सुविधा अनुसार विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात करीब 10 घटित हुई है। राजगांगपुर के प्रवेश मार्ग पर स्थित लाल बाबा के मजार पर लगे वार्षिक उर्स के मेले में शामिल हो कर दो दर्जन से अधिक लोग अनिल बस से राउरकेला लौट रहे थे। मजार स्थल से यात्रीयो को लेकर चली अनिल बस झगड़पुर के निकट अपना संतुलन खोकर पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस  तीन पलटी मारी,जिससे इसमें सवार सभी यात्री चोटिल हुए है,जिसमें दो लोगो की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। व अन्य यात्री जख्मी हुए है जिनमें से कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है।