बडे़ पैमाने पर बृक्षारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

बडे़ पैमाने पर बृक्षारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव
बडे़ पैमाने पर बृक्षारोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

सहसपुर बैश्विक सरकारी उच्च विद्यालय में 77वां वनमहोत्सव का पालन और बड़े पैमाने पर बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन। 

झारसुगुडा जिले  में स्थित लायकेरा ब्लॉक के साहसपुर जॉब ओरिएंटेड सरकारी उच्च विद्यालय परिसर में आज शुक्रवार के दिन 77वें वनमहोत्सव-2026 के मौके पर  वन विभाग और स्कूल प्रबंधन द्वारा मिलकर पेड़ लगाने और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बागडीही रेंजर  वंदना पसायत, बागडीही फॉरेस्टर मुरारी साहू, सहसपुर फॉरेस्टर अमीर पटेल और वन विभाग के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका जयंती बारिक की नेतृत्व में सभी शिक्षक, छात्र और स्कूल प्रबंधन कमिटी के सदस्यों ने कार्यक्रम में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में अलग-अलग तरह के पौधे लगाए और पेड़ लगाने में भी हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों को जंगल बचाने और पर्यावरण बचाने की ज़रूरत, अहमियत के बारे में जागरूक किया। बाद में, सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और हरा-भरा माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की कसम खाई। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के यूथ एंड इको क्लब और इको क्लब ने सफलतापूर्वक किया और सभी के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।