बंडामुंडा़ में आर.ए.एफ. का फ्लैग मार्च
राजीव कुमार (संवाददाता)
झारखंड के जमशेदपुर से आई रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ)और ओडिशा स्विफ्ट एक्शन फ़ोर्स ने संयुक्त रूप से बंडामुंडा़ में फ्लैग मार्च किया।
सुंदरगढ़ जिला के रेलनगरी बंडामुंडा़ में जमशेदपुर से आयी आर.ए.एफ. 106 बटालियन और ओडिशा स्विफ्ट एक्सन फोर्स की टीम संयुक्त रूप से आज (शुक्रवार) को बंडामुंडा के मुख्य मार्ग में बंडामुंडा़ के केन्द्रीय विद्यालय से सेक्टर"ए", सेक्टर"बी",सेक्टर"सी" के रास्ते होते हुए बंडामुंडा़ थाना तक 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लेग मार्च में शामिल जवान आधुनिक हथियारों से लैस देखे। फ्लेग मार्च के दौरान जवानो ने अंचल के विभिन्न इलाकों में मार्च कर क्षेत्र की जानकारी ली। अर्धसैनिक बल की यह टीम सरकारीआदेशशानुसार जिलेभर के थानो में फ्लैगमार्च कर रही है।आर.ए.एफ.की यह टीम इससे पहले जिले के राजगांगपुर शहर में फ्लैगमार्च कर चुकी है। जिले भर में फ्लैगमार्च करने का इनका मक़सद जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रो में मार्च कर इनकी भौगोलिक, सामाजिक एवं अन्य जानकारी लेना है। अर्दसैनिक बल द्वारा इस तरह के फ्लैगमार्च करने से असामाजिक तत्वों व दंगाईयों में एक प्रकार का भय बना रहता है। यही वजह है कि आर्सेनिक बल की यह टीम जिलेभर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस अवसर पर राउरकेला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई,बंडामुंडा थाना अधिकारी सुदर्शन पंडा, अन्य पुलिस कर्मी व स्थानीय समाजसेवी तथा समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।





