बिजद के दो नेता पार्टी से वहिष्कृत

बीजद के दो जुझारू नेताओं को पार्टी हाईकमान के आदेश पर निष्कासित कर देना राजनितिक गलियारों में वर्चस्व कि राजनीती समझा जा रहा है

बिजद के दो नेता पार्टी से वहिष्कृत
बिजद के दो नेता पार्टी से वहिष्कृत

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले राजगंगपुर शहर के पूर्व टाउन अध्यक्ष अमरेश पंडा एवं बड़गांव के विनय पांडा को पार्टी में रह कर दल विरोधी कार्य करने को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है,ये दोनों ओडिशा के सत्तासीन पार्टी "बीजू जनता दल" से तालुक रखते थे |  

बीजद से निष्कासित हुए अमरेश पंडा व विनय पंडा को बीजद के कद्दावर नेता मंगला किसान का खास माना जाता है | इसे सुंदरगढ़ जिले कि राजनीती में बीजद पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए शारदा नायक बनाम मंगला किसान के बीच झगड़े के रूप में देखा जा रहा है |बीजद पर जिले में वर्चस्व की राजनीति में अमरेश पंडा व विनय पंडा जैसे जुझारू नेता को पार्टी से बहिष्कृत किये जाने से राजनीतिक गलियारों में इसे मंगला किसान की हार व शारदा नायक की जीत समझा जा रहा है, लेकिन कोरोना के पिक पीरियड में बीजद हाइकमान के आदेश पर लिया गया यह निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है |