बंदे भारत एक्सप्रेस विकसित भारत का प्रतीक है-राज्यपाल 

बंदे भारत एक्सप्रेस विकसित भारत का प्रतीक है-राज्यपाल 

राउरकेला-हावड़ा बंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 15 सितम्बर के दिन वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर राउरकेला रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के माननीय राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम उपस्थित थे। 
 इस अवसर पर माननीय राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि 21वीं सदी में भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन की सुविधा से ही विकास को तेज करना होगा और आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा। 
माननीय राज्यपाल ने कहा कि बंदे भारत एक्सप्रेस विकसित भारत का प्रतीक है, इससे छात्रों, युवाओं, व्यापारियों को यात्रा से लाभ होगा। 
इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कृति के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये। गौरतलब है कि राउरकेला-हावड़ा बंदेभारत एक्सप्रेस 18 सितम्बर से नियमित रूप से चलेगी।

 इस अवसर पर राउरकेला विधायक सारदा प्रसाद नाइक, रघुनाथपल्ली विधायक दुर्गा चरण तांती, सुंदरगढ़ जिला कलेक्टर मनोज महाजन, डीआइजी नीति शेखर, दक्षिण पूर्व रेलवे एजीएम स्वामीत्र मजूमदार, चक्रधरपुर मंडल एडीआरएम अजीत कुमार सहित रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।