बंडा़मुंडा़ में एक और साइकिल चोरी
बंडा़मुंडा़ में आए दिन साइकिल चोरी की घटना सूनने को मिलती रहती है। इसीक्रम में आज बंडा़मुंडा़ के "सी"सेक्टर में स्थित आर.एस.स्कूल के पार्किंग से इस स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की एक छात्रा की साइकिल चोरी होने की शिकायत स्थानीय थाना में की गई है।
छात्रा के पिता प्रवीण कुमार अग्निहोत्री से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पुत्री दिव्या अग्निहोत्री आर.एस.स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है,वह अपने घर बंडा़मुंडा़ चूडी बस्ती से स्कूल तक अपनी साइकिल (लेडी वर्ड) से आना जाना करती थी। बिगत 10 तारीक के दिन उक्त छात्रा अपनी साइकिल स्कूल के स्टैड़ में खड़ी कर कक्षा में चली गई। शाम को जब वह स्टैड़ में आई तो देखती है कि उसकी साइकिल गायब है।
परिजनो ने अपने स्तर से साइकिल कि बहुत खोजबीन की पर जब नहीं मिला तो अंततः उन्होने स्थानीय बंडा़मुंडा़ थाने में जाकर साइकिल गुम होने की शिकायत की।





