बंडामुंडा़ में निकली तिरंगा यात्रा

बंडामुंडा़ में निकली तिरंगा यात्रा

बंडामुंडा फिटनेस प्वाइंट के तरफ से निकाला गया तिरंगा रैली।
डी.अप्पा राव ,आई.राजा रमेश,चंदन तोरई,मनोज बारीक,चूड़ामणि तांती के नेतृत्व में  रैली निकाला गया।आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में अलग-अलग जगहों से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अलग-अलग अंदाज में तिरंगा को हाथ में लेकर रैली निकाली।
आजादी के 75 साल पूरे होने पर बंडामुंडा  में तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली डीज़ल कॉलोनी के बालाजी मंदिर से शुरू हो कर डी केबिन तक चली । इस 'तिरंगा यात्रा' देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है. ऐसे में आज की रैली में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय का नारा लगाया। डी.अप्पा राव ने कहा हम अपनी एकता, अखंडता, विविधता, परिश्रम, जीवटता, जिजिविषा का जश्न मना रहे हैं और इस उत्सव का नाम है 'आजादी का अमृत महोत्सव'। ये अवसर है हर उस चीज को सेलीब्रेट करने का जिससे हमारा इतिहास, हमारा संघर्ष, हमारी कुर्बानियां और हमारा शौर्य जुड़ा है। और ये सब है उस झंडे के नीचे, जिसे देखते सिर सम्मान से झुकता है, सिर गर्व से उठता है, हिम्मत आती है कि हम भारतवासी हैं।बंडामुंडा के अमृत गुप्ता, पी. मोनू,आकाश एक्का,गणेश शर्मा,विकास एक्का,धर्मवीर राम,विल्सन,पंचम प्रधान इत्यादि ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया।