फिल्म अभिनेता एवं कवि आशुतोष राणा का अयोध्या दर्शन

फिल्म अभिनेता एवं कवि आशुतोष राणा का अयोध्या दर्शन

धरमेंद्र कुमार सिंह (अयोध्या) 

रामनगरी अयोध्या मे फिल्म अभिनेता एवं कवि आशुतोष राणा का स्वागत संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज, औऱ पुजारी हेमंत दास द्वारा किया गया। 

अयोध्या धाम मे दिग्गज फ़िल्म अभिनेता एवं कवि आशुतोष राणा ने राम भक्त हनुमान महाराज का दर्शन पूजन किया एवं दर्शनोपरांत उन्हें हनुमान महाराज की प्रतिमा एवं रामनामा भेंट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष- संकट मोचन सेना पूज्य संजय दास महाराज एवं वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने आशीर्वाद दिया।