प्राचीन मूर्ति तथा चोरी करने के उपकरण के साथ दो गिरफ्तार
श्रावस्ती- चोरी की योजना बनाते समय प्राचीन धातु की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति तथा चोरी के उपकरणों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, 01 मोटरसाइकिल समेत चोरी का सामान बरामद।
धर्मेंद्र सिंह (संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती राहुल भाटी के प्रभावी निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना मल्हीपुर की पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज कुमार गोंड व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर में मु0अ0सं0 107/2026 धारा 313 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को बरामद सामान सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
घटना विवरण
दिनांक 29.06.2026 की रात को उ०नि० सूरज कुमार गोंड अपने साथियों (हेड कांस्टेबल रामकुमार सिंह, गोविन्द, कांस्टेबल मनमोहन वर्मा) के साथ कानीबोझी चौराहे पर रात्रि गश्त पर तैनात थे।तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कानीबोझी से झिरझिरवा जाने वाले नहर किनारे सड़क के पास झाड़ी में दो चोर बैठे हैं, चोरी की योजना बना रहे हैं और उनकी एक मोटरसाइकिल भी पास खड़ी है। पुलिस पार्टी जब मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंची तभी पुलिस टीम मोटरसाइकिल से झाड़ी की तरफ बढ़ी। मोटरसाइकिल की रोशनी में दो व्यक्ति झाड़ी में बैठे दिखे। पुलिस को देखते ही वे छिपने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी करने की योजना बना रहे थे तभी पकड़े गये , उनके कब्जे से श्री कृष्ण की मूर्ति व पीली धातु की ईंटें व पीली धातु के सिक्कों के बारे में पूछा गया तो बताये कि ये मूर्ति व सिक्के हम लोग नेपाल से एक व्यक्ति से लिये थे जिसका नाम पता मालूम नही है।
बरामदगी विवरण
01 प्राचीन धातु की भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति
04 ईंट पीली धातु की
04 चौकोर सिक्के पीली धातु के
13 गोल सिक्के पीली धातु के
02 टार्च
01 हथौड़ी
01 पेचकस
01 हेक्सा ब्लेड
02 लोहे की सरिया
01 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.मोबीन पुत्र खलील निवासी गनवरिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर
2.अमीन पुत्र कोयले निवासी कानीबोझी, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी का स्थान
झिरझिरवा व बंधनी पुलिया से पहले, सड़क के दाहिने ओर





