प्रधानमंत्री मोदी का जन्म सप्ताह मनाया जा रहा है

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म सप्ताह मनाया जा रहा है

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसके तहत कही साफाई अभियान चलाई गई तो कही रक्तदान किया गया। 


आज बिसरा पंचायत क्षेत्र के चेकगेट से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक हास्पिटल रोड़ में स्थानीय पुलिस कर्मियों और आजाद हिंद क्लब के कार्यकर्ताओं को झाड़ू से सड़क की सफाई करते देखा गया। 
बंडामुंडा़ में महिलाओ ने डी-केबिन शिव मंदिर व अन्य स्थानों की सफाई की। 
राउरकेला सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित रेड़क्रोस रक्त भंडार में युवक और युवतीयो ने रक्तदान किया। 
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके जन्मदिन 17 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थको से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम और सप्ताह भर इसी तरह से चलता रहेगा।