प्रदूषण और यातायात अव्यवस्था को लेकर बैठक
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के संक्षारण संचालन के कारण मिट्टी गेट सड़क पर प्रदूषण और यातायात अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत के बाद जिला एवं नगर निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाई है. इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आज त्रिपक्षीय बैठक बुलाई गई थी।
नगर पालिका कार्यालय में कार्यनिर्वाही पदाधिकारी विक्टर सेरेंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष माधुरी लुगुन, ट्रक मालिक संघ के कार्यकर्ता और डालमिया सीमेंट के कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रानीबांध से लेकर सीमेंट फैक्ट्री के द्वार मिट्टीगेट तक होनेवाली प्रदूषण और यातायात की समस्या समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी।
सड़क परिवहन, सिंचाई व्यवस्था, सड़क रख-रखाव, सड़क के किनारे से ट्राफिक हटाने,और स्वयं के कारखानों में कच्चे माल के परिवहन के लिए सड़क की सफाई, सुरक्षित जल सिंचाई, सड़क वर्षा जल निकासी प्रणाली का उचित प्रावधान करने का अनुरोध किया गया है अगले माह अक्टूबर के अंत तक ये व्यवस्थाएं पूरी कर लेंने की बात रखी गई इन व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए हर दो माह में बैठक करने पर भी सहमति बनी। बैठक में डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत पटनायक, राजनील षाड़ंगी, कॉरपोरेट विभाग के अमरेश पांडा, ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सचिव राजेश नंदा, उपाध्यक्ष मोहम्मद अदीव, संयुक्त संपादक चंदन सिंह समेत वार्ड संख्या 14 के पार्षद शामिल हुए थे।





