पैरवी करने गए युवक पर न्यायालय परिसर में हमला

पैरवी करने गए युवक पर न्यायालय परिसर में हमला

अयोध्या न्यायालय में मुकदमें की पैरवी करने जा रहे युवक के साथ न्यायालय परिसर में विपक्षियों ने की मारपीट सीओ सिटी के आदेश पर छः हमलावरों पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराज़गी जताई है। अधिवक्ताओं नै कहा ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त करवाई होनी चाहिए। 

नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडे से प्राप्त सूचना के अनुसार तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनबढ़ दबंग लोगों ने पीड़ित के साथ न्यायालय परिसर में ही मारपीट की। अधिवक्ता व पेशकार के बीच बचाव करने के बाद पीड़ित का विपक्षियों से बचाव हो सका,उक्त लोग धमकी देकर भागे मामला बीते कल अयोध्या कचहरी का है, जहां पीड़ित प्रदुम अपने मुकदमे में पैरवी के लिए गए थे कि तभी विपक्षीगण, सुनील पांडे उर्फ पक्कलू, अनिल पांडे, अंकुर व अशोक दुबे, सुशीला और महिमा, द्वारा प्रार्थी पर जानलेवा हमला किया गया, और मुकदमे में सुलह के लिए लगातार दबाव बनाया जाने लगा। प्रार्थी ने जब विरोध किया तो उसे मार पीट की गई, इसमें सभी अभियुक्तों के पूर्व में भी अपराधी का इतिहास रहा हैं जो थाना राम जन्मभूमि व कोतवाली अयोध्या समेत कई थनाओं में वांछित भी हैं , वही नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।