पूर्वांचल में हिंसक डकैतों का दहशत 6 गिरफ्तार

पूर्वांचल में हिंसक डकैतों का दहशत 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में स्थित भिनगा में पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में भिनगा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर उसपर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है ।
पुलिस ने चोरी करने व चोरी का माल खरीदने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया है,04 अन्य को गिरफ्तार किया है, और इन 6 अभियुक्तों के कब्जे से ₹1,31,000 तक कीमत के नकद,सोना-चांदी के आभूषण,02 तमंचा,03 चाकू,04 मोबाइल,04 मोटरसाइकिल बरामद किए है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बस्ती, गोंडा़,अयोध्या,स्रावस्ती जिलों में इन दिनों हिंसक डकैतों का भय लोगों में साफ देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में इन जिलों में स्थित गांवों में हिंसक डकैती होने की खबर है।इन जिलों में स्थित ग्रामों में रोजाना कही ना कहीं डकैती होने, डकेतों द्वारा लोगों के साथ हिंसक व्यवहार करने की खबर मिलती रही है। इन जिलो के निवासीयों में अंजान हिंसक डकैतो को लेकर अब भी भय व्याप्त है।