पुलिस मुठभेड में एक घायल एके 47 और पिस्टल जब्त
सुंदरगढ़ जिले के चांदीपुर थाना क्षेत्र में राउरकेला पुलिस की स्पेशल टीम और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में विश्वजीत साहू के बाएं पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने घटनास्थल से एक एके-47 एक 9 एमएम पिस्टल दो जिंदा कारतूस और एक आई20 कार जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
राउरकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश भामू ने पत्रकारों को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वजीत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है अपराधियों की मंशा क्या थी इसकी जांच की जा रही है,पुलिस की जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।





