पुलवामा के शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तीन साल पहले पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों में तालचर का एक जवान भी था जिसे तालचर वासियों ने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी।
पुलवामा हमले में शहीद हुए तालचर के लाल की प्रतिमा तालचर में उपजिलापाल कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है।
पुलवामा हमले की तीसरी बरसी के अवसर पर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम तालचर फिजिकल एकेडमी की ओर से आयोजित की गई थी जिसके तहत एक शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा हाटोतोटा स्थित मां मंगला मंदिर से आरम्भ होकर शुभाष चौक होते हुए उपजिलापाल कार्यालय पहुँची, वहाँ पहुंच कर कार्यालय परिसर में स्थापित 40 जवानो के साथ शहीद हुए तालचर के लाल रंजन महांती की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।





