पीड़िता ने बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

पीड़िता ने बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या। विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता अनुपम तिवारी ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र दिया है शिकायती पत्र में कहा गया है कि।बिजली विभाग के अधिकारियों ने नए कनेक्शन के लिए मीटर नहीं लगाया, बल्कि विपक्षी के नाम पर मीटर लगा दिया। घटना थाना कैंट क्षेत्र के बढ़ई पुरवा इलाके की है, जहां पीड़िता अनुपम का एक मकान है पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 10,500 रुपये का बकाया बिजली बिल जमा किया एवं 1100 रुपए का फाइनल बिल  दिनांक 12/03/25 को जमा किया और नए कनेक्शन के लिए 1870 रुपये की रसीद भी प्राप्त की। नया कनेक्शन अनुपमा तिवारी के नाम से रसीद कटवाई है।

इसके बावजूद उनके मकान में मीटर नहीं लगाया गया, बल्कि विपक्षी के नाम पर मीटर लगा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने एसडीओ से इस मामले की शिकायत की, तो एसडीओ साहब ने कोई कार्रवाई नहीं की ।पीड़ित ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले उनके विपक्षी ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने  न्यायालय का रुख करने की चेतावनी दी है।
इसी मामले में बिजली विभाग के अधिकारी  ने चौकी इंचार्ज को पत्र जारी किया और आदेश दिया कि विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। पीड़िता ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा साझा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।