पार्षदो ने पैड़ और मोहर नगरपालिका अधिकारी को शौपे

पार्षदो ने पैड़ और मोहर नगरपालिका अधिकारी को शौपे

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर नगरपालिका में शत्तासीन पार्टी के पार्षदो ने कार्यपालक पदाधिकारी को अपना नीजी स्टाम्प व पैड लौटाया। इस घटना को लेकर तालचेर अंचल में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां तालचेर नगरपालिका के सभी पार्षदों ने अपने पैड और मोहर नगरपालिका अधिकारी को उनके कार्यालय में जाकर शौप दिए ।  नगरपालिका चुनाव के बाद से ही पार्षदो और नगरपालिका अधिकारी के बीच चल रही तू-तू ,मैं-मैं,को लेकर नगर निगम पार्षदों और नगरनिगम के कर्मचारियों के बीच विवाद तेज होता जा रहा था। लेकिन आज इसकी नग्न तस्वीर देखने को मिली।  यहां प्रश्न उठता है कि जब पार्षद और नगरपाल सभी सत्तासीन दल के ही लोग है और ऐसी स्थिति बन गई तो इसमें दोषी किसे ठहराया जाए, जाहिर सी बात है मामला वर्चस्व की लड़ाई का है। 


सत्तासीन दल के पार्षदो और नगरपाल एवं नगरपालिका अधिकारी के बीच आज जो स्थिति तालचेर में देखने को मिल रही है इसका फायदा उठाते हुए बिपक्ष की भाजपा पार्टी ने सत्ता में बैठी बीजद पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया है। 

तालचेर नगर परिषद में 21 वार्ड होने के बावजूद लंबे समय से नाली व सड़क की सफाई, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था, सिंचाई, ब्लीचिंग, तालाब की सफाई व वृद्धावस्था के लिए सरकार की योजना, मृतक कर्मचारियों के बकाया, पेंशन व पेंशन,होल्डिंग टैक्स व विभिन्न टैक्स आदि मामलो में अनियमितता होती रही है । 
पार्षदों ने शिकायत की है तालचेर नगरपालिका में दूसरी बार भी  सत्तासीन दल का नगरपाल चुना गया है,इसके वावजूद अनियमितताएं होगी तो जनता को कौन न्याय दिलाएगा।  

एक समस्या यह भी सामने आ रही है कि स्थायी निर्वाही अधिकारी यहाँ न रहने के कारण नगरपालिका अधिकारी और पार्षदो के बीच ऐसी समस्याएं देखने को मिल रही है।