पाईप लदी ट्रक गाँव में घुसी घर से जा टकराई
एक पाइप लदी दसपहिया ट्रक गाँव में घुसकर घर को मारी टक्कर ।
यह घटना है सुंदरगढ़ जिला के सोरडा़ पंचायत अंतर्गत बंगलईटोली की जहाँ पाइप लेकर जोजोदा जा रही एक दसपहिया ट्रक (ओ.आर.14.के. 7996)गाँव में घुस गई और एक घर से जा टकराई, यह घर जुनुल कांडुलना का है।
ट्रक चालक ने बताया कि जिस गली में ट्रक घुसी है उस गली के आरभ्म में चालक का जीजा रहता है जहाँ कुछ देर गुजारने के लिए वह ट्रक रोकना चाहता था पर संतुलन खोने की वजह से ट्रक गली से होते हुए गली के अंत में बनी जुनुल कांडुलना के घर से जा टकराई।





