पाँच न्यायाधीशो को मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद्योन्नती मिली

पाँच न्यायाधीशो को मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद्योन्नती मिली

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत, राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश नियुक्‍त किया है। ये नियुक्तियां उनके द्वारा संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीशो की विवरणी इस प्रकार है -

(1) मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय (पीएचसी: छत्तीसगढ़) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये है।

(2) न्यायमूर्ति कुमारी रितु बाहरी, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय , को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

(3) चक्रधारी शरण सिंह, न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय को उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये।

(4) विजय बिश्नोई, न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय ,को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये।

(5) अरुण भंसाली, न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये।

(6) एस. वैद्यनाथन न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये।