पश्चिम सिंहभुम में नक्सलियो का बढ़ता वर्चस्व

पश्चिम सिंहभुम में नक्सलियो का बढ़ता वर्चस्व

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

झारखंड राज्य में पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सोनुआ थाना अंचल में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार रात्रि बैनर और पोस्टर बाजी करके एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज की है। नक्सलियों द्वारा बैनर और पोस्टर लगाने की घटना के बाद से आज सोमवार के दिन सुबह से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा रविवार रात्रि सोनुआ थाना अंतर्गत सोनुआ - लोंजो मुख्य मार्ग और बांसकाटा की ओर जगह जगह बैनर और पोस्टर लगा दिया गया हैं।

नक्सलियों ने 2 से 8 दिसंबर तक प्लगा का 23वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया हैं। साथ ही नक्सलियों ने कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ का एफ ओ बी कैंप जब तक रहेगा तब तक माओवादी के बुबी ट्रप  रहने का बैनर लगाया है,और पीएलजीए में बड़ी संख्या में  युवक और युवती की भर्ती करने, जनाधार को बढ़ाने, पार्टी  पीएलजीए एवं क्रांतिकारी जन कमेटी का निर्माण व मजबूत करे और माओवादी मुक्त करने के बहाने अर्धसैनिक व पुलिस द्वारा कोल्हान के आदिवासी जनता पर थोपा गया अन्यायपूर्ण युद्ध के खिलाफ जन प्रतिरोध को आंदोलन तेज करने सहित अन्य बातें लिखी गई है। इधर सूचना मिलते ही सोनुआ थाना के पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टर और बैनर जब्त कर लिया गया है।