पार्षद पति की गाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ी
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
चोरी की कोयला लदी नेताजी की ट्रक पुलिस के कब्जे में !
तालचेर के कोयलांचल से प्रतिदिन सैकडो ट्रक कोयला लाद कर अन्य राज्यो, जिलो, में जाती है।
ऐसे में एक स्थानीय महिला पार्षद के पति चोरी का कोयला लादकर अपने ट्रक में ले जाने के लिए पूरे इलाके में जाना जाता है।
ऐसे ही अपने ट्रक में चोरी का कोयला लाद कर तालचेर से बाहर ले जाते समय समल थाना क्षेत्र के गहम में ट्रक संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होने की ख़बर पाकर समर थाना की पुलिस ने जब ट्रक के कागजात की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ट्रक में चोरी का कोयला लदा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
इसी तरह दैनिक सैकडो़ ट्रको में गैरकानूनी तरीके से कोयला निर्यात हो रही है, ऐसे में इस बात
की खबर पुलिस व खान अधिकारियों को कैसे न हुई? इस बात की चर्चा आज पूरे ओडिशा में हो रही है





