प्रधानाध्यापक पर छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप
एक आदिवासी नबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कुटनिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज!
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लाक अंतर्गत आनेवाली कुटनिया पंचायत स्थित उच्च विद्यालय में नौवी कक्षा में पढ़ने वाली उसी गाँव की एक आदिवासी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कुटनियां उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिमुत किशोर दास के विरूद्ध राजगांगपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अध्यापक पर एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
छात्रा के परिजनों के कहे अनुसार नाबालिग छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए 9 बजे स्कूल गई थी, उस वक्त वह स्कूल में अकेली थी।प्रधानाध्यापक ने छात्रा को झाड़ू लगाने को कहा और मौका देखकर आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया, किसी तरह छात्रा स्कूल से भागकर घर गई और सारी घटना अपने परिजनों को बताया। परिजनों के विद्यालय पहुंचने से पहले प्रधानाध्यापक जीमूत किशोर दास स्कूल से फरार हो गए।
परिजनों द्वारा इसकी शिकायत राजगांगपुर थाने में दर्ज कराई गई है। वही राजगांगपुर थाना की पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
आरोपी प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीते रात राजगांगपुर थाने के सामने तनाव देखा गया। परिजनों के द्वारा प्रधानाध्यापक को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।





