पत्रकार सुरक्षा कानून न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
*10 दिसम्बर पत्रकारों की कार्यशाला सारंगढ़ मे सम्पन्न, केबिनेट मंत्री शिव डहरिया हुए शामिल:- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ।*
*पत्रकारों की मांग सारंगढ़ मे पत्रकार भवन बनाने के लिए 20 लाख की राशि मंत्री शिव डहरिया ने स्वीकृत की।*
*पत्रकारों की कार्यशाला मे प्रदेश के जिलों,ब्लाको,के अलावा अन्य राज्यों के पत्रकार हुए शामिल।*
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ की सरकार प्रदेश के पत्रकारों के आर्थिक सामाजिक एवम संवैधानिक अधिकार देने के मामले में कदम बढ़ा चुकी है तथा अगले कुछ महीनों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाएगी। यह बातें सारंगढ़ शहर के खेल भाठा मैदान में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री शिव प्रसाद डहरिया ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों तथा किसानों के हितों को ध्यान में रहकर हर सम्भव सहयोग कर रही है। मौके पर उन्होंने सारंगढ़ में पत्रकार भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इससे पहले अपने सम्बोधन में एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया ने पान पानी पायलगी के लिए मशहूर सारंगढ़ की भूमि को नमन करते हुए उन्होंने आजादी के बाद देश के पत्रकारों की चुनौतियों तथा उनके आर्थिक सामाजिक हालत एवम सरकारी उपेक्षा की चर्चा की।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनका पुराना वादा याद दिलाया तथा चेतावनी दी कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने में अनावश्यक विलम्ब किये जाने पर राजधानी रायपुर में बड़े आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।

नितिन सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में कई पत्रकार संगठन है पर पत्रकार एक ही है, इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए सभी पत्रकारो को एक होकर आवाज उठाने की जरूरत है।उन्होने कहा कि अक्सर ऐसा देखा गया है पत्रकारो की कलम को दबाने के लिए सरकार, माफिया, पत्रकारो पर झूठे आरोप लगाकर विभिन्न धाराओ में जेल भिजवाने से पिछे नही हटते।उन्होने ये भी कहा कि पत्रकार जनता कि आवाज है जहाँ पत्रकार सुरक्षित नही तो समझो लोकतंत्र सुरक्षित नही। मुझे दुःख है इसबात का कि आजकल पत्रकारिता कम और चाटुकारिता अधिक हो रही है। सही सच्ची खबरे अब शोसल मीडिया में ही देखने को मिल रही है इसलिए सरकार की पूरी कोशिश है कि वेव मीडिया को दबाया जाए।
कार्यशाला को एबीपीएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविन्द शर्मा, रत्नाकर त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, बीरबल शर्मा, शेख रईस,नितिन सिन्हा तथा डॉ बसंत सिंह समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश के दर्जनों पत्रकारों के साथ पूरे देश के बिभिन्न राज्यो से आए सैकडो़ पत्रकारो को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो तथा गुलदस्ता आदि प्रदान कर सारंगढ़ इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ इकाई के द्वारा इस सफल आयोजन की सभी पत्रकारों ने सराहना की।कार्यशाला का संचालन प्रियंका गोस्वामी ने किया।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें राष्ट्रीय हास्य कवी पद्म श्री सुरेन्दर दूवे के साथ दर्जनो कवियों ने अपने हास्य कविता से पत्रकारो का मनोरंजक किया।





