पत्नी की शिकायत पर पति के शव को जांच के लिए कब्र खोदकर बाहर निकाला गया
सुंदरगढ़ पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले रायबोगा थाना अंचल में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला की शिकायत पर उनके पति का शव जांच के लिए कब्र खोदकर ताबूत से बाहर निकाला गया!।
सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना अंतर्गत बड़ामाल गांव में दो महीने पहले एक संदिग्ध मौत हुई थी! कल महिला की शिकायत के बाद पति का शव कब्र खोदकर, ताबूत से बाहर निकाले जाने की घटना इलाके में चर्चा का केंद्र बन गई है! हमे मिली जानकारी के अनुसार, रायबोगा थाना अंतर्गत बड़ामाल गांव के प्रभु दयाल टोप्पो ,उम्र 37 साल रायबोगा थाना अंतर्गत बड़ामाल गांव के इलाके में ट्रैक्टर पर काम कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी राउरकेला में रह रही थीं! इसी साल 21 जून को दिवंगत प्रभुदयाल अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी को राउरकेला में छोड़कर अकेले अपने गांव बड़ामाल लौट आए। अगले दिन यानी 22 जून को दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी को खबर मिली कि उनके पति की मौत हो गई है।यह खबर सुनते ही सुषमा अपनी बच्ची के साथ स्वामी की मौत की खबर लेने बड़ामाल पहुंची थी। स्वामी का अंतिम संस्कार उनके परिवार की मौजूदगी में करने के बाद उन्हें दफना दिया गया। महिला के मन में स्वामी की मौत को लेकर शक पैदा हो गया था। उसे शक है कि स्वामी की मौत असल में हुई है या किसी ने उनकी हत्या की है। अपना शक दूर करने के लिए उन्होंने चलित वर्ष, दिनांक 8 अगस्त को रायबोगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी ,शिकायत के आधार पर रायबोगा पुलिस, हातिबारी थाना प्रभारी, बीरमित्रपुर अतिरिक्त तहसीलदार और मजिस्ट्रेट बंदना महापात्रा आदी अधिकारी, साइंटिफिक टीम और गांव वालों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से जमीन में दबी प्रभुदयाल के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सुंदरगढ़ भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा।





