नुआगाँव में विवादित भूमी पर होगा महाविद्यालय का निर्माण
धरमदास बाघेल (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव ब्लाक में स्थित एकमात्र महाविद्यालय के चारदिवारी गिराकर वहाँ बसअड्डा बनाने के लिए प्रस्तावित भूमी पर अब महाविद्यालय बनेगा,लोगो व महाविद्यालय प्रशासन और छात्रो के विरोध करने के कारण अब वहाँ डिग्री कालेज के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। आज शनिवार के दिन स्थानीय विधायक शंकर ओराम ने शिलान्यास कर डिग्री कालेज निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है।
अब तक यहाँ केवल इंटर तक ही पढा़ई होती आ रही है,इस कालेज को इंटर से बढ़ाकर डिग्री कालेज करने की मांग काफी समय से हो रही है। कालेज निर्माण के लिए पर्याप्त भूमी भी है। पर किसी कारण डिग्री कालेज का निर्माण नही हो पाया। डिग्री कालेज के लिए प्रस्तावित भूखण्ड़ खाली पड़ी होने के कारण कुछ लोग यहाँ बस अड्डा बनाना चाहते थे जिसके लिए कालेज की चारदिवारी को गिराया गया था। लैकिन अधिकतर लोग इस भूखण्ड़ पर डिग्री कालेज के निर्माण के पक्ष में है। आज शनिवार के दिन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता चन्द्रमणी सिंह की अगुवाई में विवादित स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया था। जहाँ सर्वसम्मति से डिग्री कालेज निर्माण होने की बात कही गई इसके लिए स्थानीय विधायक शंकर ओराम ने अपनी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।





