नुआखाई भेंट २०२३
प्रेस विज्ञप्ति
राउरकेला में पश्चिम ओडिशा दलित विकास परिषद के तत्वधान में आयोजित नुआनुखाई जुहार भेंट 2023 सेक्टर 6 के बी ब्लॉक मैदान में किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष इंजी.बीमल कुमार बीसी ने किया, साधारण संपादक शिव प्रसाद नंद मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ता प्रफुल्ल सुनयानी और सम्मानित अतिथि के रूप में राउरकेला चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुनिल कायल,शुभ पटनायक आदि उपस्थित थे।
अतिथियों ने अपने भाषण में कहा कि नुआनुखाई महोत्सव हाल ही में ओडिशा का गणपर्व बन गया है। उन्होंने कामना की कि यह कृषि एवं सार्वजनिक त्योहार ओडिशा में भाईचारा पैदा करेगा और सभी को एकता के सूत्र में बांधेगा।
इस कार्यक्रम में पश्चिम ओडिशा के सुप्रसिद्ध कलाकार रुकु सूना एवं ओम्रिता नाइक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ सदस्य रघुमणि सिका के निधन पर एक मिनट का मौन रखा गया, कार्यक्रम में संस्थान के सर्बश्री शिव नंद, महेश्वर नाग, प्रभाकर कुम्हार, गाडू नाग, नरहरि दीप, जगबंधु नंद, शिव सूना, संजीव नाग, कार्तिक कुम्हार, सलाहकार घनश्याम सूना सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।





