नुआखाई के मंच पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया

नुआखाई के मंच पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया

ओडिशा के स्मार्टसिटी राउरकेला के बंडामुंडा़ अंचल में माँ समलेश्वरी सांस्कृतिक अनुष्ठान की ओर से नुआखाई भेंटघाट समारोह का आयोजन किया गया। 
इस दिन ओड़िशा की आराध्य देवी माता समलेश्वरी की पूजा के लिए ढो़ल नगाडो़ के साथ पानी से भरी कलश लाया जाता है। विधि विधान से माता की पूजा की जाती है,और प्रसाद के रूप में नये अन्न से बनी पकवानो को ग्रहण किया जाता है। इस दिन से नये अन्न का सेवन आरम्भ किया जाता है। नये अन्न को सेवन से पूर्व अपने आराध्य देवी देवताओ को भोग लगाया जाता है जिसे ओड़िशा प्रदेश में नुआखाई के नाम से जाना जाता है। 
पश्चिम ओडिशा में यह पर्व धूमधाम के साथ मनाने की परंपरा पूर्वजो से चली आ रही है। 
बंडा़मुंडा में नुआखाई का त्यौहार माँ समलेश्वरी सांस्कृतिक अनुष्ठान द्वारा सन् 1992 से मनाया जा रहा है। 
इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वजित तंति एवं समाजसेवी दुर्गा तंति सम्मानित अतिथि थे।