नियम का उलंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना

नियम का उलंघन करने वालों से वसूला गया जुर्माना

राजीव कुमार ( संवाददाता ) :

बिसरा - उडि़सा के सुन्दरगढ़ जिले में कोविड मरीजो की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन कोरोना की चेन तोडने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकी वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी कोरोना को किसी तरह फैलने से रोका जा सके।
इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए है,और नियमो का उलंघन करने वालो पर कारवाई किया जा रहा है।

आज बिसरा ब्लाक अंचल में भी नियमो का उलंघन करने वालो पर कारवाई की गई।
बिसरा के नये चेकगेट में बिसरा तहसील कर्मचारी और बिसरा थाना के पुलिस कर्मचारीयो द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जाँच किया गया।इस जाँच के दौरान कोविड़ नियमो तथा यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालको पर कारवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसुला गया।
बिसरा अंचल में आज हुए वहन जाँच में बिसरा तहसील के राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) अजय कुमार अमात द्वारा कुल 16 वाहन चालको से ₹3280 जुर्माने के रूप मे वसुला गया। इस जाँच में बिसरा तहसील के समन्वयक अधिकारी  ( Tahsil coordinator ) अभिषेक कुमार दास के साथ स्थानीय थाना के पुलिस कर्मचारी सामिल थे |