नार्थ सेन्ट्रल जोन इन्श्योरेंस इम्पलाइज फेडरेशन का 30वां प्रांतीय सम्मेलन
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
नार्थ सेन्ट्रल जोन इन्श्योरेंस इम्पलाइज फेडरेशन (NCZIEF) का 30वां प्रांतीय सम्मेलन 14 से 16 सितंबर को कॉम नीलिमा मोइत्रा नगर क्रिनाशको होटल कल से शुरू होने जा रहा है।आज क्रिनाशको होटल में प्रेसवार्ता किया गया।
रामनगरी अयोध्या मे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जोनल के अध्यक्ष कॉम संजीव शर्मा ने कहा कि NCZIEF का यह 30वां सम्मेलन "आइये हम एक हो और अच्छे समाज व सुनहरे भविष्य के लिए आगे बढ़े" नारे के साथ कल 14 सितंबर से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेगा।
बीमा कर्मचारी संघ फैज़ाबाद डिवीजन के महामंत्री और महाधिवेशन के सयोजक कॉम रविशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि इस सम्मेलन में 12 मंडल के साथी करीब 3 सौ से ज्यादा डेलीगेट शामिल हो रहे है। कल सुबह 10:30 बजे मंडल कार्यालय बेनीगंज से इंकलाबी नारे लगाते हुए करीब 5 से 6 सौ साथी नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल क्रिनास्को होटल तक चलेगा और फिर वहां रैली पहुचने के बाद झंडा रोहण होगा। उसके बाद शहीद वेदी पर सभी शहीदों को श्रधांजलि अर्पित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यातिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री और पूर्व नेता शामिल हो रहे है।
प्रेस वार्ता में प्रांतीय नेता कॉम राकेश कनोजिया, कॉम आर डी आनंद, कॉम रविशंकर चतुर्वेदी, रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन डाक्टर अनिल कुमार सिंह, सदस्य व बीएसएनएल यूनियन के अध्यक्ष कॉम तिलकराज तिवारी, सदस्य व शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी, कॉम सीएम पांडेय, कॉम संजीव सिंह, कॉम बलदेव सहित कई साथी मौजूद रहे।






