नाबालिग से दुर्व्यवहार करने वाले को भेजा गया जेल

नाबालिग से दुर्व्यवहार करने वाले को भेजा गया जेल

बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले डीजलकालोनी अंचल में एक व्यक्ति को एक नाबालिग से दुर्व्यवहार करने के जुर्म में जेल भेजा गया। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजल कालोनी अंचल में रहने वाले निलांचल बंछोर ने शाम के वक्त अपने घर से टहने के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार किया जिसकी शिकायत बंडा़मुंडा थाने में की गई। 
शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए निलांचल बंछोर को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया, जहाँ से जमानत न मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।