नये सिमेंट प्लंट में नियुक्ति न देने पर धरने पर बैठे लोग

नये सिमेंट प्लंट में नियुक्ति न देने पर धरने पर बैठे लोग

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर प्रखंड़ में स्थित जीएसडब्ल्यू सीमेंट प्लांट तक जाने वाली मुख्य मार्ग पर खुटकाटी मंच की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जो समाधान ना होने तक जारी रहने की उम्मीद है। 

सुंदरगढ़ जिला के कुत्रा थाना अंतर्गत जेएसडब्ल्यू सीमेंट तक जाने वाली मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर खुटकाटी मंच के अध्यक्ष आगोशटीन मींज के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय युवकों को नौकरी ना मिलने एवं अन्य चार दावों को लेकर बीतेकल मंगलवार से जेएसडब्ल्यू के मुख्य मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर धरना प्रदर्शन की जा रही है इन लोगों का कहना है की हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम धरना प्रदर्शन जारी रखेगें। 

शिवा सीमेंट फैक्ट्री को विगत कुछ दिन पहले जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने खरीद लिया था खरीदने के बाद फैक्ट्री का विस्तार करते हुए एक बड़ी सीमेंट प्लांट बन के तैयार हुई लेकिन कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों को  नियुक्ति ना देने से नाराज खुटकट्टी मंच की ओर से बीतेकल मंगलवार से ही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर जीएसडब्ल्यू के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर अपने मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रशासन एवं कंपनी की ओर से समाचार लिखे जाने तक किसी तरका आश्वासन ना मिलने से धरना प्रदर्शन जारी है कंपनी के सैकड़ों गाड़ी कंपनी के मुख्य मार्ग से लेकर राजपथ दस तक खड़ी दिखी अब देखना यह होगा कि कंपनी की ओर से एवं प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों की मांग पर क्या आश्वासन मिलता है या स्थानीय लोग यूं ही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे