नये पुलिस अधीक्षक ने पहली बैठक में अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़: रायगढ़ जिले के नये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा पदभार संभालने के बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों तथा इकाई के समस्त शाखा प्रमुखों के साथ बैठक की ।
पदभार संभालने के बाद अपनी पहली बैठक में सदानंद कुमार ने अपने कार्य करने की दृष्टी पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर थाना/ चौकी प्रभारियों से कहा गया कि सभी सक्रिय मोड पर आ जावें । उन्होंने दृश्यमान पुलिस के माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश थाना और चौकी प्रभारियों को दिया ।
अपराध समीक्षा बैठक के प्रारंभ में उपस्थित जिले के अधिकारीयों, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायगढ़ अनुभाग के थाना की पेंडेंसी से समीक्षा बैठक की शुरूआत किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में पुलिस का कार्य बढ़िया होनी चाहिये कहते हुए थाना क्षेत्र में निरंतर गश्ती के साथ थाना, चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे के बीच गश्त पर स्वयं रहने के निर्देश दिये तथा सुबह थाने की गश्ती के अलावा डायल 112 के वाहन को स्कूल तथा पार्कों के नजदीक गश्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सोशल पुलिसिंग के तहत “हमर सियान, हमर बेटी-हमर, हमर मान, साइबर चेतना, पुलिस जन चौपाल, चलित थाने जैसे कार्यक्रमों को जारी रखने कहा गया । उन्होंने सभी थाना, चौकियों में अनिवार्य रूप से आगंतुक रजिस्टर बनाकर प्रत्येक आने, जाने वाले व्यक्तियों के नाम, संपर्क नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर में नोट कराने कहा।
मीटिंग में राजपत्रित अधिकारियों को अपराधों पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही कराने के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए निरंतर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा । साथ ही अधिकारियों को उनके अनुभाग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की समीक्षा करने और अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नियंत्रण कक्ष से कराए जाने का निर्देश दिया । बीट सिस्टम को और अधिक मजबूत करने पर जोर देते हुए थानाक्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों की जाँच तथा जिले में अवैध कोल खनन, जुआ, सट्टा, शराब और अवैध कबाड़ पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही का निर्देश थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया और कहा गया कि थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें जो ज्यादातर झगड़ा विवाद में शामिल रहते हैं । प्राप्त शिकायतों का निराकरण 7 दिन के भीतर, शिकायतकर्ता के पास जाकर कथन, बयान लेकर करने को उचित जांच कार्यवाही करने की बात कही।
उन्होंने थाना चौकी प्रभारियों को 10 दिनों का अवसर देते हुए तुच्छता कम करने छोटे और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिकाधिक करने का लक्ष्य देकर अधिकारीयो को आगामी दिनों में विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक लेने को कहा। इस बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे ।





