नगरपालिका द्वारा चार गुणा किराया बढ़ाये जाने से किरायदारोंं में आक्रोश
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित नगरपालिका के दुकानों का किराया अचानक चार गुणा बढाए जाने से दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार राजगांगपुर नगर निगम द्वारा दुकान मकान के किराये में बढ़ोतरी करने से किरायदारों में रोष है। अचानक किराय में इतनी बढ़ोतरी करने को लेकर किरायदारों में नाराजगी देखी जा रही है। किरायदार नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर किराया वृद्धि के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा।
इतना ही नहीं किरायदारों ने आने वाले दिनों में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि नगर परिषद के अंतर्गत करीब 190 किरायदारों को दुकान मकान का किराया 4 गुणा बढा़ने का नोटिस जारी किया गया है।
जिसके बाद, नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी ने विक्टर सोरेंग को पुनर्विचार के लिए नोटिस हस्तांतरित किया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने जवाब दिया कि चूंकि किराया बढ़ाने का निर्णय नगर परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया था, इसलिए दुकानदारों की मांगों को दोबारा परिषद के समक्ष रखा जायेगा।





