नगरपालिका अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

नगरपालिका अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर नगरपालिका के कर संग्राहक (टैक्स कलेक्टर) स्वर्गीय पिता के स्थान पर बेटे का नाम चढा़ने के लिए रिश्वत लेते विजिलेंस विभाग के हत्थे चढा़। 

सुंदरगढ़ जिला स्थित राजगांगपुर शहर के नगर पालिका में कर संग्राहक के पद पर कार्यरत एमडी नासिर को राउरकेला के सतर्कता विभाग (विजिलेंस) द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगांगपुर के बागीचापाड़ा निवासी दीपक ठाकुर  अपने पिता की मृत्यु के बाद, राजगांगपुर नगर पालिका कर संग्राहक (टैक्स कलेक्टर)  एमडी नासिर से अपने नाम पर होल्डिंग टैक्स करने को कह रहा था उसके बाद होडिंग टैक्स देने के लिए कह रहा था, वह लंबे समय से अपने नाम पर कर(टेक्स्क) करने के लिए उसके पास जाता रहा, और कर संग्राहक एमडी नसीर इस काम को करने के लिए उनसे 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मोल भाव करते हुए अंत में 13 हजार रुपये श्री नासीर दीपक ठाकुर के काम को करने के लिए तैयार हो गया। 

पर दीपक ठाकुर को यह बात बेचैन कर रखा था और आखिरकार उन्होने राउरकेला के सतर्कता विभाग (विजिलेंस) से बात की और विजिलेंस विभाग के कहे अनुसार पैसा देने के लिए एमडी नासिर के पास गया। एमडी नासीर दीपक ठाकुर से 13 हजार रुपये लेने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथो पकड़ लिया और उससे रिश्वत के 13 हजार रुपये जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सतर्कता विभाग द्वारा कथित तौर पर कुछ  जानकारी प्राप्त करने के लिए एक अन्य नागरपालिक कार्यकर्ता को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी की इस घटना में कितने लोग सम्मिलित हैं