नक्सलीयो द्वारा ठेकेदार को अगवा कर की गई हत्या

नक्सलीयो द्वारा ठेकेदार को अगवा कर की गई हत्या

नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पामेड़ क्षेत्र में एक ठेकदार को अगवा किया और फिर उसकी हत्या की।

प्राप्त सूचना के अनुसार बीती शाम नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने इम्तियाज़ अली नाम के ठेकेदार को पामेड़ के इरापल्ली इलाके से अगवा किया था, जिसके बाद ठेकेदार का सहयोगी भागकर पहुंचा था इरापल्ली के मोटागुडम सुरक्षा कैम्प। जहां उसने घटना की जानकारी दी।

घटना स्थल पर फेंका गया पामेड़ एरिया कमेटी के नाम से पर्चा। पर्चे में लिखा है, सड़क काम से दूर रहे ठेकेदार। पुलिस ने बरामद किया मृतक ठेकेदार का शव।

जानकारी के मुताबिक मृतक ठेकेदार उत्तर प्रदेश के रहने वाला था।  वह काफी समय से नारायणपुर जिले के दौड़ाई इलाके में रह रहा था। बीजापुर के पामेड़ इलाके में सड़क निर्माण कार्य में पेटी ठेकेदार के रूप में सड़क का काम करवा रहा था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ।।