धूमधाम से मनी विधायक शारदा नायक का जन्मदिन
आज बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तथा राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक के जन्मदिन के अवसर पर नुआगांव प्रखंड अंतर्गत सोरडा़ सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजू जनता दल की ओर से फल वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक तपन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा समिति सदस्या बारीलेपाटा एमा एक्का, खुंटगांव सरपंच सुमित्रा ओराम, वरिष्ठ नेता व हस्तशिल्प समिति सदस्य दिगंबर दास, कर्कटनाशा समिति सदस्य इंद्रजीत प्रधान, युवा नेता दिलीप लेहेरी, प्रदेश महासचिव हिमांशु पंडा, मुबारक अंसारी, महेंद्र गोवाला, राजेश बडाईक, खोगेश्वर पंडा, हिमांशु त्रिपाठी, महेंद्र बेदाइक, बिसोंबर बेदाइक, राजेश साहू, इब्राहिम अंसारी, विनोद जाते, प्रभु साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विधायक शारदा नायक के जन्म दिन को राउरकेला विधानसभा अंचल के विभिन्न स्थानों में भी मनाई गई । इस दौरान राउरकेला विधायक शारदा नायक के जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा जिसमें उत्तर भारतीय समन्वय समिति, बिहार समाज सेवा संघ, स्वर्णकार युवा मंच, राष्ट्रीय बिहारी समाज, के सदस्यों ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाईयां दी।





