दो किलो से ज्यादा गाँजा के साथ तीन गिरफ्तार
प्लांट साइट थाना कि पुलिस ने दो किलो से ज्यादा गाँजा के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनपर मादक औषधियाँ और मन:प्रभावी पदार्थ के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत प्लांटसाइट थाना में थाना कांड संख्या 853 दिनांक 22.10.2024 यू/एस-20(बी)(ii)बी/25/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके कब्जे से 2 किलो 110 ग्राम गांजा और एक स्कूटी जब्त की गई है।





